पेट्रोल से भरी बोतल ले टंकी पर चढ़े लोग, जानें क्या है मामला

Edited By Kalash,Updated: 02 Jul, 2022 04:43 PM

rape accused police

अपनी भाभी के साथ गांव के तीन व्यक्तियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बावजूद उन्हे गिरफ्तार

भगता भाई (परवीन): अपनी भाभी के साथ गांव के तीन व्यक्तियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बावजूद उन्हे गिरफ्तार न करने के आरोप में पीड़िता का देवर और जेठ पेट्रोल से भरी बोतलों को लेकर गांव दयालपुर के वाटर वर्क्स वाली टंकी पर चढ़ गए। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह और संदीप सिंह नामक व्यक्ति यह आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस इस घटना के आरोपी रंजीत सिंह, गुरचेत सिंह और बाजा सिंह को गिरफ्तार करने के बजाय सुलह करने का दबाव बना रही है।

गौरतलब है कि बीते दिनों 23 वर्षीय विवाहिता घर में अपने बच्चों के साथ घर का काम कर रही थी और उसके गांव का ही रणजीत सिंह दो अन्य साथियों गुरचेत सिंह और बाजा सिंह के साथ जबरन घर में आया और बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार सुखबीर सिंह, डीएसपी फूल सतनाम सिंह और पुलिस प्रमुख हरनेक सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत करने की कोशिश की पर यह लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर अड़े हुए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!