Edited By Kamini,Updated: 14 Nov, 2026 07:22 PM

महानगर में कारोबारियों को विदेशी नंबरों से कॉल कर गैंगस्टरों के नाम पर डराने और मोटी फिरौती मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
लुधियाना (राज): महानगर में कारोबारियों को विदेशी नंबरों से कॉल कर गैंगस्टरों के नाम पर डराने और मोटी फिरौती मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब चंडीगढ़ रोड स्थित इंपीरियल होम्स के रहने वाले एक कारोबारी को विदेशी फोन नंबर से कॉल कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फोन करने वाले अज्ञात शख्स ने कुख्यात गैंगस्टर डोनीबल के नाम पर कारोबारी को धमकाया। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर थाना जमालपुर की पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन तफ्तीश शुरू कर दी है।
थाना जमालपुर की पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में हेमराज उर्फ राजी निवासी इंपीरियल होम्स, चंडीगढ़ रोड ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान गैंगस्टर डोनीबल के नाम के साथ जोड़ते हुए उन पर रौब झाड़ा और एक करोड़ रुपये की फिरौती देने की मांग की। आरोपी ने पैसे न देने की सूरत में कारोबारी को जान से मारने व गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी, जिससे कारोबारी और उनका परिवार गहरे खौफ में आ गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here