Edited By Vatika,Updated: 29 Nov, 2023 12:21 PM

नहीं तो पंजाब के आधे शैलर आने वाले समय में बंद हो जाएंगे।
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का आज जन्मदिन है। पंजाब विधानसभा के सदन में स्पीकर कुलतार सिंह संधवा और सभी विधायकों और मंत्रियों द्वारा राजा वड़िग के लिए तालिया बजाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। इस मौके पर स्पीकर ने उन्हें जन्मदिन का तोहफा देते हुए 3 मिनट अधिक बोलने का मौका दिया।
इस दौरान राजा वड़िंग ने पंजाब के किसानों की बात करते हुए कहा कि पिछले महीने 15 दिन शैलर वालों ने हड़ताल रख दी थी। धान की खरीद एक तारीख को शुरू कर दी गई और सभी फसल बोरियों में भर-भर कर मंडियों में ला दी गई। इस दौरान बारिश होने के कारण फसल का बहुत ज्यादा नुक्सान हुआ, इसके बाद शैलर मालिकों के साथ मीटिंग की गई। उन्होंने कहा कि यह मामला केंद्र सरकार के ध्यान में लाया जाना चाहिए, नहीं तो पंजाब के आधे शैलर आने वाले समय में बंद हो जाएंगे।
राजा वड़िंग ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के किसानों की फसल नहीं उठा रही है और यह सरकार की स्कीम है कि किसान का माल ना उठाए और शैलर बंद हो जाएं और लोग धान लगाना बंद कर दें।