Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Jun, 2022 11:49 AM
मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरैक्टर डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
लुधियाना (सलूजा) : पंजाब में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरैक्टर डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लोगों को धूल भरी आंधी का सामना करना पड़ सकता है।
15 जून से पंजाब और हरियाणा सहित चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी, जो 16 से 18 जून तक जारी रह सकती है। पंजाब के समराला और पटियाला शहरों में गर्मी का कहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य के अन्य शहरों में पठानकोट 43.4 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर 43, बठिंडा 43.6, फिरोजपुर 43.4, फरीदकोट 42, मोगा 42.9, जालंधर 42.8, नूरमहल 42.9, लुधियाना 43.2, बरनाला 42.6, रोपड़ 42.9, मोहाली 42.8, रौनी 41.8 डिग्री सेल्सियस और फतेहगढ़ साहिब में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here