पंजाब में आग बरसा रही गर्मी के बीच बारिश का Alert,पढ़ें Latest Update

Edited By Vatika,Updated: 28 May, 2024 10:13 AM

rain alert in punjab

पंजाब समेत देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है।

पंजाब डेस्कः  पंजाब समेत देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार को देश में 17 जगहों पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से में लगातार पड़ रही गर्मी से लोगों के स्वास्थ्य और जीवन पर असर पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पंजाब समेत उत्तर-पश्चिमी और मध्य राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रमुख  ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी के कारण 3 दिनों के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी के कारण देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में गरज के साथ बौछारें पड़ने और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। 

पंजाब में भी तापमान 48 डिग्री के पार पहुंचा
सोमवार को लोगों को जानलेवा गर्मी का सामना करना पड़ा। 17 जगहों पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. राजस्थान का फलौदी 49.4 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। पंजाब के बठिंडा में तापमान 48.4 डिग्री, हरियाणा के सिरसा में 48.4 डिग्री, दिल्ली के मुंगेशपुर में 48.8 डिग्री, मध्य प्रदेश के निवाड़ी में 48.7 डिग्री और उत्तर प्रदेश के झांसी में 48.1 डिग्री तक पहुंच गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!