Edited By Kamini,Updated: 24 Apr, 2024 04:12 PM
पंजाब की नामी ट्रांसपोर्ट कंपनी पर रेड के बाद हड़कंप मच गया है। फिलहाल रेड जारी है।
लुधियाना (सेठी) : लुधियाना में आज एक नामी ट्रांसपोर्ट कंपनी लुधियाना-कलकत्ता रोडवेज पर इनकम टैक्स की रेड चल रही है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की विभिन्न टीमें सुबह से ही लुधियाना में 8 जगह जिनमें कंपनी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऑफिस, कंपनी मालिकों के अग्रनगर स्थित घर और कोलकाता 2 में कंपनी के दफ्तर पर भी रेड चल रही है। रेड में कंपनी के मालिकों द्वारा बनाई गई और कंपनिया व बिजनेस भी कवर किए हैं।
सूत्रों की मानें तो रेड का कारण कमाई के मुकाबले उपयुक्त टैक्स न भरना है, परन्तु अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। कंपनी मालिक नामी कारोबारी जसवीर सिंह ढिल्लो, चरण सिंह ढिल्लों व योगेश्वर ढिल्लों बताए जा रहे हैं। इनमें से चरण सिंह ट्रांसपोर्ट बिजनेस की नामी यूनियन के चेयरमैन भी बताए जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here