'जुए' के साथ 'जिस्मफरोशी' का धंधा, धड़ल्ले से चला रही इस इलाके की 'आंटी'

Edited By Vatika,Updated: 16 Jan, 2021 03:45 PM

racket disclose in jalandhar

मार्कीट की दूसरी मंजिल पर चलने वाला यह जुआ छोटो-मोटा नहीं है बल्की रोज जुए में लाखों की बाजी लगती है

जालंधर: बारादरी थाने के अधीन आते सहदेव मार्कीट में जुए और देह व्यापार का काम धड़ल्ले से चल रहा है। लेकिन पुलिस की ओर से इन अड्डों पर अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई । मार्कीट में भी अकसर इस बात को लेकर चर्चा रहती है कि आखिरकार इन अड्डों पर आज तक पुलिस की दबिश क्यों नहीं हुई। सूत्रों की माने तो मार्कीट की दूसरी मंजिल पर चलने वाला यह जुआ छोटो-मोटा नहीं है बल्की रोज जुए में लाखों की बाजी लगती है और सुबह से लेकर शाम तक यह जुआ बेधड़क चलता रहता है।

इमीग्रेशन व्यपारी और कई बड़े व्यापारी होते हैं जुए में शामिल
सूत्र बताते हैं कि मार्कीट में चलने वाले जुए में छोटी-मोटी हस्तियां नहीं बल्की कुछ इमीग्रेशन व्यापारी और शहर के बड़े कारोबारी भी शरीक होते हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि उक्त अड्डे पर सालों से जुआ चल रहा है लेकिन आज तक वहां रेड नहीं हुई। इसलिए जुआ खेलने के शौकीन उक्त अड्डे को सबसे सेफ मानते हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली भी इस मामले में संदेह के घेरे में है क्योंकि सालों से उक्त अड्डे पर किसी तरह की रेड नहीं हुई है।

कब्जाधारी आंटी चल रही देह व्यापार का अड्डा
सहदेव मार्कीट में जिस जगह देह व्यापार का अड्डा चल रहा है उसे एक आंटी चलाती है। मार्कीट में यह भी चर्चा है कि इस अड्डे को चलाने वाली आंटी कब्जाधारी के नाम से जानी जाती है। आंटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुछ घरों पर कब्जे भी किए हुए हैं। आंटी खुलकर अपने ग्राहकों को यह भी कहती है कि उसके अड्डे पर पुलिस फड़केगी तक नहीं क्योंकि उसकी पहुंच ऊपर तक है।

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here-

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!