पंजाब में बारिश को लेकर बड़ी Update! इतने दिन लू झेलने के बाद मिलेगी राहत

Edited By Kalash,Updated: 09 Jun, 2025 06:40 PM

punjab weather rain update

पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है और लोग बेहाल हैं।

पंजाब डेस्क : पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है और लोग बेहाल हैं। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है और पंजाब के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक हो गया है। वहीं विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।   

इस बीच मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए लू की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही आज और कल रात के लिए  Warm Night Alert भी जारी किया गया है। इसके बाद लोगों को रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। पंजाब के फाजिल्का, फिरोजपुर, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा, मोगा, अमृतसर और तरनतारन में लू और को लेकर Warm Night को लेकर ऑरेंज अलर्ट और बरनाला, संगरूर, लुधियाना, मानसा, कपूरथला और जालंधर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।  

वहीं भीषण गर्मी के प्रकोप के बाद 12 जून से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 जून को पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं 13 जून को आंधी के साथ-साथ बारिश की संभावना है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!