Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Mar, 2024 09:25 PM
लोकसभा चुनावों को देखते आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से सुशील कुमार रिंकू पर भरोसा जताया है तथा अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में रिंकू का नाम शामिल कर उनके भाजपा में जाने की अटकलों पर फिलहाल विराम लगा दिया है। वहीं लोकसभा की टिकट मिलने के बाद पहली...
पंजाब डैस्क : लोकसभा चुनावों को देखते आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से सुशील कुमार रिंकू पर भरोसा जताया है तथा अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में रिंकू का नाम शामिल कर उनके भाजपा में जाने की अटकलों पर फिलहाल विराम लगा दिया है। वहीं लोकसभा की टिकट मिलने के बाद पहली बार सुशील रिंकू मीडिया के सामने आए।
जिक्रयोग्य है कि हाल ही में सुशील रिंकू के भाजपा में जाने की चर्चा से सोशल मीडिया पर चल रही थी। हालांकि सुशील रिंकू का बयान सामने आया था जहां उन्होंने भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाया था। आज मीडिया में जब उनके दूसरी पार्टी में जाने की चर्चाओं को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि चर्चा उन्हीं की होती है जो काम करते हैं।
यह भी पढ़ें-छोटे सिद्धू के आने के बाद पिता बलकौर हुए लाइव, मूसेवाला को मारने वालों को लेकर कही ये बात
बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां लगातार तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियों जोरशोर से चुनावी अभियान में जुटी हुई हैं। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों में नेताओं का दल-बदल का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी के बीच अटकलें लगाई जा रही थीं कि जालंधर से सुशील कुमार रिंकू व विधायक शीतल अंगुराल भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं, लेकिन मीडिया के सामने आए सुशील रिंकू के बयान के बाद इन अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।