Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Oct, 2017 03:01 PM
पंजाब स्टूडैंट्स यूनियन द्वारा हर वर्ष की तरह 1972 के रिगल सिनेमा गोली कांड के शहीद हरजीत चडि़क, स्वर्ण चडि़क, केवल कृष्ण समेत 5 शहीदों की याद में 6 अक्तूबर को किए जा रहे............
मोगा (ग्रोवर): पंजाब स्टूडैंट्स यूनियन द्वारा हर वर्ष की तरह 1972 के रिगल सिनेमा गोली कांड के शहीद हरजीत चडि़क, स्वर्ण चडि़क, केवल कृष्ण समेत 5 शहीदों की याद में 6 अक्तूबर को किए जा रहे शहीदी समागम की तैयारियों हेतु भूपेन्द्रा खालसा स्कूल मोगा, सरकारी स्कूल डरोली भाई में रैलियां की गईं। पी.एस.यू. के प्रदेश वित्त सचिव कर्मजीत कोटकपूरा ने कहा कि 5 अक्तूबर, 1972 वाले दिन पुलिस ने गोली चलाकर साथियों को शहीद कर दिया था।
पी.एस.यू. के जिला कन्वीनर मोहन सिंह औलख ने भी विचार पेश किए। पी.एस.यू. के जिला नेता जगवीर कौर मोगा ने कहा कि रिगल सिनेमा गोली कांड के शहीदों की याद में यादगार व लाइब्रेरी बनाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।