सीनियर नेता की अकाली दल में वापसी, दो महीने पहले पदों से दिया था इस्तीफा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Nov, 2026 05:55 PM

punjab senior leader returns to akali dal

पंजाब की राजनीति में शिरोमणि अकाली दल से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। करीब दो महीने पहले पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता डॉ. निशान सिंह हाकमवाला ने एक बार फिर अकाली दल के साथ जुड़कर काम करने का ऐलान किया है।

बुढलाडा: पंजाब की राजनीति में शिरोमणि अकाली दल से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। करीब दो महीने पहले पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता डॉ. निशान सिंह हाकमवाला ने एक बार फिर अकाली दल के साथ जुड़कर काम करने का ऐलान किया है। उनकी वापसी को लेकर बुधवार को उस समय स्थिति स्पष्ट हुई, जब उन्होंने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के साथ मुलाकात की जानकारी सार्वजनिक की।

डॉ. निशान सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि चंडीगढ़ स्थित आवास पर हुई मुलाकात के दौरान सुखबीर बादल ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया। साथ ही उनके द्वारा दिए गए सभी इस्तीफे नामंजूर कर दिए और पार्टी की मजबूती के लिए काम जारी रखने को कहा।

निशान सिंह ने कहा कि उन्होंने सुखबीर बादल को भरोसा दिलाया है कि वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने पार्टी प्रधान की ओर से मिले सम्मान और स्नेह के लिए आभार भी जताया।

17 सितंबर को छोड़े थे सभी पद

गौरतलब है कि बुढलाडा विधानसभा हलके के पूर्व इंचार्ज डॉ. निशान सिंह ने 17 सितंबर को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, पारिवारिक जिम्मेदारियों और आर्थिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उस समय उन्होंने साफ किया था कि पार्टी में किसी नेता से उनकी कोई नाराजगी नहीं है, बल्कि निजी परिस्थितियों के चलते वह अपनी जिम्मेदारियां निभाने में असमर्थ हैं। अब सुखबीर बादल के साथ मुलाकात के बाद उनकी वापसी ने अकाली दल की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!