Edited By Kamini,Updated: 08 Aug, 2022 06:39 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज केंद्रीय पीयूष गोयल से मुलाकात की है।
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज केंद्रीय पीयूष गोयल से मुलाकात की है। इस दौरान सी.एम. मान ने पंजाब के रूरल डेवलपमेंट फंड (आर.डी.एफ.) को दोबारा जारी करने को लेकर बातचीत की। मंत्री पीयूष गोयल ने केंद्र सरकार द्वारा पंजाब का रूरल डेवलपमेंट फंड जारी करने की बात कही। उन्होंने केंद्र द्वारा इस फंड को दोबारा न रुकने का भी भरोसा दिलाया।
इस मौके पर सी.एम. मान ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा इस फंड का गलत इस्तेमाल होने से इसे केंद्र सरकार द्वारा रोक दिया गया था। आज मुलाकात के दौरान केंद्र सरकार पंजाब का 1760 करोड़ रुपए का फंड जो रुका हुआ था जारी कर दिया है। इस दौरान एक्ट में जारी करें कि यह फंड गांवों की सड़कों और विकास के लिए ही इस्तेमाल किया जाएगा। इसको लेकर सी.एम. मान ने भरोसा दिलाया कि ऐसा फंड का इस्तेमाल उसी क्षेत्र में लगेगा जिसके लिए पास किया गया। मत्तेवाड़ा टेक्सटाइल पार्क पंजाब के बाहर नहीं जाने देंगे।
बता दें केंद्र सरकार ने पंजाब की नई आम आदमी पार्टी सरकार बनते ही रूरल डेवलपमेंट फंड को रोक लिया था। केंद्र का कहना था कि पंजाब सरकार पहले पंजाब देहाती विकास एक्ट 1987 में संशोधन करे, उसके बाद फंड जारी होगा। असल में पिछली कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण विकास के लिए मिले फंड को किसानों की कर्ज माफी में खर्च कर दिया था। जिसके बाद केंद्र ने यह सख्ती दिखाई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here