CBSE 12वीं परीक्षा परिणाम में 7वें नंबर पर रहा पंजाब, 91.59% स्टूडेंट्स हुए पास

Edited By Tania pathak,Updated: 14 Jul, 2020 01:28 PM

punjab ranked 7th in cbse 12th exam result 91 59 students passed

वहीं त्रिवेंद्रम, बेंगलुरु और चेन्नई इस साल परीक्षा में प्रदर्शन के मामले में टॉप थ्री पर हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड...

पंजाब: सीबीएसई 12वीं क्लास के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए। बीते दिन मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसकी जानकारी दी। बोर्ड की ओर जानकारी दी गई कि इस साल 88.78% छात्रों ने 12वीं सीबीएसई परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं त्रिवेंद्रम, बेंगलुरु और चेन्नई इस साल परीक्षा में प्रदर्शन के मामले में टॉप थ्री पर हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है और इस बार पांच प्रतिशत से अधिक छात्र भी पास हुए हैं।

पंजाब में अमृतसर की कृतिदीप कौर ने कॉमर्स में 99.6% और लुधियाना की गुरवीन कौर ने  ह्यूमैनिटीज में 99.8% अंक हासिल किए। पंजाब के सरकारी स्कूलों में 87.33% लड़कियां व 84.59% लड़के पास हुए। सरकारी स्कूलों में कुल पास फीसदी 86.20 रहा। निजी स्कूलों में कुल 91.27% पास में से लड़कियां 93.88% जबकि लड़के 89.12% पास हुए। पंजाब में विभिन्न स्कूलों में कुल 73,278 बच्चों में से 67,122 बच्चे पास हुए। राज्य का परिणाम 91.59% रहा। कुल 33,394 छात्राओं में से 31,418 पास हुई जिनका पास प्रतिशत 94.08% फीसदी रहा। जबकि 39884 लड़कों में से 35,704 लड़के पास हुए जिनका फीसदी 89.51% रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!