Punjab: सुनील जाखड़ को लेकर ये क्या बोल गए राजा वड़िंग, पढ़ें...

Edited By Kamini,Updated: 03 Jun, 2025 04:23 PM

punjab raja warring spoke about sunil jakhar

पंजाब  राजनीति से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज पंजाब कांग्रेस भवन में सभी हलकों के कोऑर्डिनेटरों के साथ बैठक की।

पंजाब डेस्क : पंजाब  राजनीति से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज पंजाब कांग्रेस भवन में सभी हलकों के कोऑर्डिनेटरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में हमारा किसी से मुकाबला नहीं है और हम एकतरफा चुनाव बड़े अंतर से जीतेंगे।

राजा वड़िंग ने सुनील जाखड़ पर तंज कसते हुए कहा कि, उन्हें फिर से स्विट्जरलैंड भेजने का काम करेंगे। जो व्यक्ति पार्टी में रहकर कांग्रेस को खत्म करने की कोशिश करता रहा, वह आज भी इसी तरह की साजिशें रच रहा है। जो लोग अपनी पार्टियों के प्रति वफादार नहीं हैं, वे खुद के प्रति भी वफादार नहीं हैं। राजा वड़िंग ने आगे कहा कि, सुनील जाखड़ भाजपा में एक बड़ा अजगर बनकर बैठे हैं। अगर सांप भी किसी को काट ले तो भी वह बच जाता है। इसी सांप ने हमें काटा है और पिछले साढ़े 3 साल में हमारी हालत देखिए। 

भाजपा पर निशाना साधते हुए वड़िंग ने कहा कि ये सबको काटकर सारा काम खत्म कर दे। कांग्रेस में पुराने नेताओं की वापसी के पर बोलते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि यह अच्छी बात है और कांग्रेस पार्टी मजबूत हो रही है। कांग्रेस में अब पहले से सब कुछ ठीक है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!