Sunday की छुट्टी का मजा किरकिरा कर देगा Power Cut! पंजाब के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद

Edited By Kamini,Updated: 14 Nov, 2026 09:48 PM

punjab power cut

जहां लोग पूरे हफ्ते काम करने के बाद रविवार को घर पर आराम करने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं पंजाब के कई इलाकों में रविवार यानी 15 नवंबर को लंबा पावर कट रहने वाला है।

पंजाब डेस्क: जहां लोग पूरे हफ्ते काम करने के बाद रविवार को घर पर आराम करने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं पंजाब के कई इलाकों में रविवार यानी 15 नवंबर को लंबा पावर कट रहने वाला है। पंजाब बिजली विभाग जरूरी मरम्मत के चलते कई जगहों पर बिजली बंद रखेगा, जिसके बारे में पहले से जानकारी भी दे दी गई है और समय भी तय कर दिया गया है। कई इलाकों में सुबह ही पावर कट रहेगा और लाइटें शाम ढलने पर ही आएंगी।

लुधियाना के इन इलाकों में बिजली की सप्लाई रहेगी प्रभावित

लुधियाना (खुराना)- पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन की फोकल प्वाइंट डिवीजन में तैनात एस.डी.ओ शिवकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 नवंबर को इलाके में बिजली की लाइनों एवं फीडर्स की जरूरी मरम्मत के कारण विभिन्न इलाकों की सप्लाई सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक प्रभावित रहेगी l उन्होंने बताया कि ताजपुर ग्रिड से जुड़े फीडर फाइन फिनिश, भम्मियां, गुरु नानक, गुरु रामदास नगर, हुंदल चौंक, ताजपुर, गर्दन सिटी, जसमेल, जवांद एंड संस और जे.पी फीडर आदि की सप्लाई व्यवस्था बंद रहने के कारण संबंधित इलाकों में बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी उन्होंने संबंधित इलाका निवासियों को खेद व्यक्त करते हुए सहयोग देने की अपील की है l

गुरुहरसहाय में 2 दिन तक लाइटें गुल रहेंगी

गुरुहरसहाय (सुनील विक्की)- बिजली विभाग में जरूरी मरम्मत के काम के चलते इलाके में 2 दिन तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए अर्बन सब-डिवीजन के SDO भाग सिंह ने बताया कि 15 और 16 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि AP, UPS, शहर के सभी टाउन फीडर और सभी एग्रीकल्चर फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। SDO ने बताया कि यह जानकारी इसलिए जारी की गई है ताकि इस दौरान लोगों को कोई दिक्कत न हो।

मोगा में बिजली बंद रहेगी

मोगा (बिंदा)- 132 KV ग्रिड मोगा से चलने वाले 11 KV मोगा-1 और 11 KV जवाहर नगर फीडर रविवार, 15 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जरूरी मेंटेनेंस के लिए बंद रहेंगे। इस वजह से फ्रेंड्स कॉलोनी, चेयरमैन वाली गली, गांधी रोड, रेलवे रोड, जवाहर नगर, हरिजन कॉलोनी, मेन बाज़ार, वेदांत नगर गली नंबर 1, 2, 3 वगैरह की सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी SDO रोहित कुमार और JE सुशील कपूर ने दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!