छापेमारी करने पहुंची पुलिस पार्टी पर हमला, बंधक बनाने की कोशिश

Edited By Vatika,Updated: 09 Oct, 2019 11:37 AM

punjab police raid

नशा तस्कर की सूचना मिलने पर गांव वेईपुई के एक घर में छापेमारी करने गई पुलिस पार्टी के साथ बदसलूकी करने और जवानोंं की वर्दी फाडऩे का मामला सामने आया है।

तरनतारन(रमन): नशा तस्कर की सूचना मिलने पर गांव वेईपुई के एक घर में छापेमारी करने गई पुलिस पार्टी के साथ बदसलूकी करने और जवानोंं की वर्दी फाडऩे का मामला सामने आया है। इस पर थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने 13 लोगों पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस की ओर से भी अपने बचाव में फायरिंग करने की बात पता चली है।
PunjabKesari
थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी इंस्पैक्टर बलजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी फतियाबाद के इंचार्ज सब इंस्पैक्टर इकबाल सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव वेईपुई के एक घर में नशे का कारोबार हो रहा है। इस पर वह पुलिस पार्टी सहित वहां रेड करने पहुंचे। घर से कुछ नशीली गोलियां मिलने पर निर्मल सिंह पुत्र लाल सिंह को हिरासत में लेते समय घर वालों ने पुलिस टीम को बंधक बनाने की कोशिश की और मुलाजिमों की वर्दी भी फाड़ दी। इस पर पुलिस ने निर्मल सिंह पुत्र लाल सिंह, किशन सिंह पुत्र जोगा सिंह, कंती पत्नी शिंदा सिंह, राजी पत्नी जोगा सिंह, बिंदो पुत्री शिंदा सिंह, जोगा सिंह पुत्र भाग सिंह के अलावा 7 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

एस.एस.पी. ध्रुव दहिया ने कहा कि पुलिस पार्टी पर हमला या कार्रवाई में दखल बर्दाश्त नहीं होगा। ऐसे लोगों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं डी.एस.पी. गोइंदवाल साहिब रविंद्रपाल सिंह ने कहा कि जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उस दौरान पुलिस की ओर से अपने बचाव में फायरिंग भी की गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!