Edited By Kamini,Updated: 17 Jul, 2023 03:38 PM

पंजाब के आई.जी. सुखचैन गिल ने नशीले पदार्थ, ड्रग मनी व हथियारों की रिक्वरी की जानकारी चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रैंस के दौरान दी है।
पंजाब डेस्क: पंजाब के आई.जी. सुखचैन गिल ने नशीले पदार्थ, ड्रग मनी व हथियारों की रिक्वरी की जानकारी चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रैंस के दौरान दी है। उन्होंने इस दौरान एक साल हुई रिक्वरी की जानकारी देते हुए बताया कि 45 किलो चरस, 12 करोड़ रुपए ड्रग्स मनी बरामद हुई है। इसके साथ ही 208 गैंगस्टर मड्यूल का पर्दाफाश किया है। वहीं पंजाब पुलिस ने एक साल 51 ड्रोन बरामद किए हैं। अब तक 297 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं।
आई.जी. सुखजैन गिल ने बताया कि सबसे ज्यादा रिक्वरी पिछले सप्ताह में हुई है। पिछसे सप्ताह 205 मामले दर्ज किए गए हैं। काफी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए हैं। एक साल में बड़े तस्करों की प्रॉपर्टी जब्त की गई हैं जिनमें 26 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त हुई है। क्राइम में इस्तेमाल 3261 व्हीकल काबू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में अभी भी अभियान चल रहा है जोकि आगे भी जारी रहेगा। आई.जी. ने बताया कि यह रिक्वरी जुलाई से लेकर अब तक की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here