होटल में चल रहा था 'गंदा' धंधा! ऊपर से आ गए निहंग सिंह और फिर...

Edited By Kalash,Updated: 05 Feb, 2025 12:17 PM

punjab hotel nihang singh

होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है।

लुधियाना : जगराओं के होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों होटल में निहंग सिंह ने पहुंच कर गेट पर ताला लगा दिया और होटल में मौजूद लड़के-लड़कियां व स्टाफ दीवार फांदकर भाग निकले। मौके पर मौजूद निहंग सिंहों का कहना था कि यहां पूरा दिन गलत काम होता है और उन्होंने कई बार होटल प्रबंधन को चेतावनी भी दी थी।    

जगराओं-मोगा रोड पर स्थित होटल को सील करने वाले निहंग जत्थेबंदी के प्रमुख ने बताया कि रोजाना होटल में संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थी। इसके बाद जब मंगलवार को कुछ जोड़े होटल में घुसे तो निहंग सिंह मौके पर पहुंचे और होटल को ताला लगाकर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही होटल में मौजूद 5-6 जोड़े और मैनेजर दीवार फांदकर फरार हो गए। निहंग संगठनों ने साफ कर दिया कि अगर होटल में गलत काम बंद नहीं किए गए तो वे सख्त कदम उठाएंगे।

इस मामले को लेकर चौकी प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि होटल पर लगा ताला खोल दिया गया है। इसके साथ ही मामले की गहराई से जांच की जाएगी। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि इस होटल में हर रोज कई लड़के-लड़कियां आते-जाते थे। इसके चलते उन्हें पहले लगता था कि यह कोई IELTS सैंटर है। जब उन्हें पता चला कि यहां कोई गलत काम हो रहा है तो उन्होंने निहंग संगठनों को सूचित किया।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!