Edited By Urmila,Updated: 10 May, 2025 04:07 PM

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान पाकिस्तानी हमलों में घायल हुए लोगों के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा ऐलान किया है।
चंडीगढ़: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान पाकिस्तानी हमलों में घायल हुए लोगों के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार कल फिरोजपुर में हुए ड्रोन हमले में घायल हुए 3 लोगों का इलाज ‘फरिश्ते योजना’ के तहत करवा रही है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब सरकार युद्ध और आतंकवाद के हर पीड़ित को इलाज मुहैया कराएगी।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ऐसा करने वाली पूरे देश में पहली सरकार है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनके नेता अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में वह पंजाब की बेहतरी के लिए काम करना जारी रखेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here