Edited By Urmila,Updated: 15 Apr, 2025 05:51 PM

पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों में प्रिंसिपल प्रमोशन का कोटा बढ़ा दिया है।
पंजाब डेस्क: पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों में प्रिंसिपल प्रमोशन का कोटा बढ़ा दिया है। अब स्कूलों में प्रमोशन के आधार पर 75 प्रतिशत प्रिंसिपलों की जाएगी। इस फैसले से पंजाब के सरकारी स्कूलों में 500 नए प्रिंसिपलों की भर्ती होगी।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय यह कोटा केवल 50 प्रतिशत था, जिसके कारण स्कूलों में प्रिंसिपलों की कमी थी। अब आम आदमी पार्टी की सरकार स्कूलों में सुधार के लिए बड़े कदम उठा रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार के इस फैसले से अब स्कूलों में प्रिंसिपलों की कमी दूर हो जाएगी। इससे बच्चों की शिक्षा और बेहतर होगी।
पंजाब डेस्क: पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों में प्रिंसिपल प्रमोशन का कोटा बढ़ा दिया है। अब स्कूलों में 75 प्रतिशत प्रधानाचार्यों की भर्ती पदोन्नति के आधार पर की जाएगी। इस फैसले से पंजाब के सरकारी स्कूलों में 500 नए प्रिंसिपलों की भर्ती होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here