Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Mar, 2024 07:31 PM
मोगा जिले के गांव किशनपुरा कलां में एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने आए लड़की के माता-पिता द्वारा अपनी लड़की तथा उसके कथित प्रेमी राम सिंह पर हमला करके बुरी तरह से मारपीट करके जख्मी किए जाने का पता लगा है, जिनको सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाना पड़ा।
मोगा : मोगा जिले के गांव किशनपुरा कलां में एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने आए लड़की के माता-पिता द्वारा अपनी लड़की तथा उसके कथित प्रेमी राम सिंह पर हमला करके बुरी तरह से मारपीट करके जख्मी किए जाने का पता लगा है, जिनको सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाना पड़ा।
इस संबंधी जानकारी देते पुलिस चौकी किशनपुरा कलां के इंचार्ज कुलदीप सिंह संधू ने बताया कि अमनदीप कौर का पहले गांव हरिएवाला निवासी के साथ विवाह हुआ था, जिनकी बाद में अनबन हो गई तथा वह अपने माता-पिता के पास गांव किशनपुरा आकर रहने लग पड़ी, जहां उसके राम सिंह के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध बन गए तथा वह उसके साथ उसके घर रहने लगी, जिनकी एक तीन महीने की बच्ची भी है।
यह भी पढ़ें- Breaking: पंजाब के सबसे महंगे Toll Plaza के फिर बढ़ें Rate, जानें कब से...
राम सिंह डेराबस्सी में काम करता है तथा परिवार समेत रहता है। जब वह अपने मोटरसाइकिल पर अमनदीप कौर तथा अपनी भांजी के साथ धार्मिक स्थान पर माथा टेककर वापस जा रहे थे, तो अमनदीप कौर के पिता बेअंत सिंह तथा दूसरे पारिवारिक मैंबरों ने उनको घेर लिया तथा बुरी तरह से मारपीट करके जख्मी कर दिया। जब उन्होंने शोर मचाया, तो गांव के लोग एकत्रित हो गए, जिस पर सारे हमलावर फरार हो गए। चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह संधू ने बताया कि राम सिंह के बयानों पर बेअंत सिंह, लछमन सिंह, जय देव सिंह, जसकरन सिंह, इंद्रजीत सिंह, हनी सिंह, बलकार सिंह, मनप्रीत सिंह, विजय सिंह तथा रेशम सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में निहंग सिंहों ने सरेआम किया युवक का Murder, जानें क्या है मामला