Edited By Vaneet,Updated: 29 Aug, 2020 06:17 PM
पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर और नौजवान पीढ़ी को जिम के लिए उत्साहित करने वाले सतनाम खटड़ा का शनिवार को अचानक निधन हो गया है।....
फतेहगढ़ साहिब: पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर और नौजवान पीढ़ी को जिम के लिए उत्साहित करने वाले सतनाम खटड़ा का शनिवार को अचानक निधन हो गया है। वह 31 वर्ष के थे। सतनाम की मौत के बाद फिटनेस इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह चार बजे के करीब उनकी सेहत खराब हुई तो परिवार के लोग अस्पताल लेकर गए जहांं उनकी मौत हो गई। सतनाम की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
सतनाम का अंतिम संस्कार आज बाद दोपहर भलमाजरा में किया गया। अंतिम संस्कार पर पंजाब के नामी बॉडी बिल्डरों सहित बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक पहुंचे। सतनाम ने गांव में कबड्डी में भी नाम कमाया है। अपनी बॉडी की वजह से पंजाबी गीतों में मॉडल के तौर पर जगह बनाई।
बता दें कि सतनाम खटड़ा टिक-टॉक पर भी काफी फेमस थे। लोग इनकी वीडियोज को काफी पसंद करते थे। पंजाब में उनकी बॉडी को पसंद करने वाले लाखों फॉलोअर्स हैं।