Edited By Updated: 31 Dec, 2016 09:17 PM
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव अमन-शांति, भाईचारक सांझ और विकास के
पटियाला (बलजिन्द्र, परमीत, राणा, इंद्रप्रीत, जोसन) : मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव अमन-शांति, भाईचारक सांझ और विकास के मुद्दे पर लडऩे का ऐलान किया है। पटियाला देहाती विधानसभा हलके में संगत दर्शन दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुगलों और अंग्रेजों से भी अधिक जालिम है। इसने राज्य को धार्मिक, आॢथक और राजनीतिक तौर पर भारी नुक्सान पहुंचाया है। कांग्रेस पार्टी ने अलग-अलग समय पर पानी के समझौते किए थे। आम आदमी पार्टी पंजाब के विकास और खुशहाली की दुश्मन है। यह भी राज्य को मरुस्थल बनाने की साजिश रच रही है। उन्होंने बारन गांव में साढ़े 4 एकड़ क्षेत्रफल में 2.20 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाली शहीद बाबा जय सिंह जी खलकट की यादगार का नींव पत्थर भी रखा।
संगत दर्शन दौरान एक दर्जन से अधिक पंचायतों ने मुख्यमंत्री को शामलाट जमीनों के डाले प्रस्ताव डी.डी.पी.ओ. की तरफ से मंजूर न किए जाने की शिकायत की। मुख्यमंत्री बादल ने डी.डी.पी.ओ. पटियाला और सभी अफसरशाही को खूब डांटा और सीधे होकर काम करने को कहा। उन्होंने डी.डी.पी.ओ. पटियाला गगनदीप सिंह विर्क को बकाया मामलों की दफ्तर में पड़ी फाइलों को संगत दर्शन में तुरंत लेकर आने के आदेश दिए और अफसरशाही को आम लोगों के काम पहल के आधार पर करने के लिए कहा।