पंजाब में मंगलवार को कोरोना से 8 लोगों की मौत, 520 नए संक्रमित मामले

Edited By Mohit,Updated: 20 Oct, 2020 08:43 PM

punjab corona status

पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना महामारी से आठ लोगों की मौत होने के साथ अब तक मरने............

चंडीगढ़ः पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना महामारी से आठ लोगों की मौत होने के साथ अब तक मरने वालों की संख्या 4037 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज शाम जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी 27 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। राज्य में हालांकि कोरोना संक्रमण से कुछ राहत मिली है लेकिन किसी को भी लापरवाही से बचना चाहिए क्योंकि त्योहारी सीजन में कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने की संभावना है। 

राज्य में अब तक 23 लाख 59 हजार से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिए जा चुके हैं तथा अब तक एक लाख 19 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले चौबीस घंटों में 520 कोरोना के नए पॉजिटिव मरीज सामने आने के साथ अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या एक लाख 28 हजार से अधिक हो गई है तथा सक्रिय मरीज 4895 हो गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!