पंजाब में यात्रियों से भरी बस के साथ बड़ा हादसा,  मची चीख-पुकार

Edited By Vatika,Updated: 29 Nov, 2024 10:56 AM

punjab bus accident

मोगा जालंधर नेशनल हाईवे पर स्थानीय शहर से कुछ किलोमीटर की

पंजाब डेस्क:  मोगा जालंधर नेशनल हाईवे पर स्थानीय शहर से कुछ किलोमीटर की दूरी स्थित गांव कमाल  में आज तड़के यात्रियों से भरी सरकारी बस और पिकअप की टक्कर के कारण भयानक हादसा हो गया। 

टक्कर के बाद बस सड़क से कई फीट नीचे खेतों में जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक पंजाब रोडवेज जालंधर डिपो की यह बस जालंधर से आ रही थी और गांव कमाल के पास यह हादसा हो गया। बस में बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए हैं, कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!