लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जुटी पंजाब भाजपा,योग दिवस से होगी शुरूआत

Edited By Updated: 26 Apr, 2017 12:19 PM

punjab bjp ready for lok sabha elections 2019

पंजाब भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ (भारद्वाज): पंजाब भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इस संबंधी पार्टी का जनसंपर्क अभियान सालभर चलेगा जिसकी शुरूआत आगामी 21 जून को योग दिवस से होगी। इसके लिए पार्टी ने पंजाब की सभी 13 लोकसभा और 117 विधानसभा सीटों के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता तैयार किए हैं जोकि सालभर इन क्षेत्रों में जाकर भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। इस दौरान जहां पं. दीन दयाल उपाध्याय के जीवन से संबंधित बातों और उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा, वहीं केंद्र की राजग सरकार की उपलब्धियां भी लोगों 
के सामने रखी जाएंगी। 

पार्टी की कोशिश पंजाब के हर परिवार तक पहुंच करने की है। पंजाब भाजपा के संगठन महामंत्री दिनेश कुमार के अनुसार बूथ स्तर तक के कार्यकत्र्ताओं को सक्रिय करके सभी लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों सहित पार्टी के 359 संगठनात्मक मंडलों और 22 हजार पोलिंग बूथों तक केंद्र सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाई जाएगी। इस दौरान लोगों को यह बताया जाएगा कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासनकाल में क्या किया और अब मोदी की अगुवाई वाली एन.डी.ए. सरकार ने क्या कुछ किया है। इसके साथ ही नशामुक्ति, अंगदान, नि:शुल्क चिकित्सा आदि से संबंधित शिविर भी लगाए जाएंगे। युवा मोर्चा कार्यकत्र्ता इस अवधि के दौरान शिक्षण संस्थानों में छात्रों से संपर्क साधकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों का प्रचार करेंगे। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को भी प्रचारित किया जाएगा। दिनेश कुमार के अनुसार भारतीय जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े हुए कार्यकत्र्ताओं के परिवारों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!