फायरिंग से दहला पंजाब का यह इलाका, साबका महिला सरपंच के घर चली गोलियां

Edited By Urmila,Updated: 05 Feb, 2025 03:31 PM

punjab balerkhanpur village shaken by firing

थाना सदर के अधीन आते गांव बलेर खानपुर में देर रात फायरिंग के मामले में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

कपूरथला : थाना सदर के अधीन आते गांव बलेर खानपुर में देर रात फायरिंग के मामले में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त विवरण के अनुसार काला संघिया रोड पर स्थित गांव बलेर खानपुर में देर रात पूर्व महिला सरपंच के घर 10-12 लोग आए। जिन्होंने आते ही घर में मौजूद युवक को पीटना शुरू कर दिया। तभी युवक ने अपने बचाव के लिए अपने लाइसैंसी रिवाल्वर से हवाई फायर किए।

जब हमलावर लोगों ने मारपीट करनी बंद नहीं की तो युवक ने मारपीट करने वाले लोगों पर गोलियां चला दी। इस घटना में एक गोली एक व्यक्ति के पेट में लगी और एक गोली दूसरे व्यक्ति की छाती में लगने से दोनों गंभीर घायल हो गए। दूसरी तरफ फायरिंग की आवाज सुनने पर गांव वाले भी एकत्रित हो गए। दोनों घायलों को जालंधर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर डी.एस.पी. सब डिवीजन दीपकरण सिंह व थाना सदर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल से एक गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

थाना सदर की पुलिस ने पीड़ित तरसेम सिंह पुत्र महिंदर सिंह वासी गांव बलेर खानपुर की शिकायत पर आरोपी नवदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र कुलविंदर सिंह वासी गांव बलेर खानपुर के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!