पंजाब में घने कोहरे के कारण भयानक हादसा, कॉलेज जा रही Student की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 18 Nov, 2024 02:32 PM

punjab accident

आज सुबह घने कोहरे के कारण गांव खोखर के पास एक भयानक सड़क

लहरागागा: आज सुबह घने कोहरे के कारण गांव खोखर के पास एक भयानक सड़क हादसे में एक कॉलेज छात्रा की मौत हो गई और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव खोखर स्थित निजी कॉलेज शिवम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी. एड. छात्रा अमनदीप कौर अपने पिता हाकम सिंह निवासी गांव चंजली  से स्कूटर पर कॉलेज जा रही थी कि अचानक घने कोहरे के कारण गांव खोखर के पास जीरी की फसल से भरी ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी।

इस हादसे में छात्रा अमनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई और उसके घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, कॉलेज मैनेजमेंट के चेयरमैन राहुल गर्ग और प्रिंसिपल रमनदीप कौर ने भी सड़क हादसे में छात्र की मौत और पिता के घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!