Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Sep, 2017 01:27 PM
पी.आर.टी.सी. और प्राइवेट बस आप्रेटरों में छोटे रूटों को लेकर चल रहा विवाद लगातार गर्म होता जा रहा है। प्राइवेट आप्रेटरों द्वारा अब सरकारी मैनेजमैंट के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया गया है।
भटिंडा(सुखविंद्र): पी.आर.टी.सी. और प्राइवेट बस आप्रेटरों में छोटे रूटों को लेकर चल रहा विवाद लगातार गर्म होता जा रहा है। प्राइवेट आप्रेटरों द्वारा अब सरकारी मैनेजमैंट के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया गया है।
सोमवार को मालवा बस आप्रेटर यूनियन के भटिंडा जोन के कन्वीनर बलतेज सिंह के नेतृत्व में एस.एस.पी. नवीन सिंगला, डिप्टी कमिश्नर व आर.टी.ओ. को मांग पत्र देकर सरकारी मैनेजमैंट खिलाफ की जा रही कार्रवाई के खिलाफ सख्त नोटिस लेने की मांग की है। जानकारी देते हुए बलतेज सिंह ने बताया कि पी.आर.टी.सी. के उच्चाधिकारियों व यूनियन द्वारा जानबूझ कर बस आप्रेटरों को परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने कुछ समय पहले आर.टी.ओ. द्वारा दोनों पक्षों में समझौता करवाकर टाइम टेबल बनाया गया था, परन्तु फिर भी सरकारी कर्मियों द्वारा अपनी बसों को धक्के से बिना परमिट के चलाया जा रहा है। बस आप्रेटर यूनियन के जनरल सचिव खुशबाज सिंह ने कहा कि अगर पी.आर.टी.सी. द्वारा धक्केशाहियों को बंद न किया गया तो वह संघर्ष को तेज करने के लिए मजबूर होंगे।