सत्ता पाने के लिए झूठ की राजनीति कर रहे हैं मोदी: प्रियंका

Edited By swetha,Updated: 14 May, 2019 09:22 PM

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की जनरल सैक्रेटरी प्रिंयका गांधी बठिंडा में कांग्रेसी उम्मीदवार अमरेंद्र सिंह राजा वंडिग के चुनाव प्रचार के लिए पहुंची। प्रियंका गांधी ने बठिंडा रैली के दौरान प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते कहा कि वह झूठ की राजनीति...

बठिंडा: आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रिंयका गांधी ने बठिंडा रैली के दौरान प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते कहा कि वह सत्ता पाने के लिए झूठ की राजनीति करते हैं। अगर आप मोदी का भाषण सुनें तो आपको लगेगा देश में सत्तर वर्षों में कोई विकास नहीं हुआ,लेकिन बठिंडा के लोगों को पता है कि इन सालों में देश का कितना विकास हुआ। 2014 में मोदी ने कहा 15 लाख रुपए आपके जनता के खाते में डालेंगे। पर किसी के खाते में एक भी पैसा नहीं आया। न ही किसानों की आय दोगुनी हुई। मोदी के शासन में रोजगार मिलने के बजाय रोजगार घटा है।  

PunjabKesari

उन्‍होंने कहा कि जब पूरा पंजाब आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तो आर.एस.एस. को लोग अंग्रेजी की चम्चागिरी कर रहे थे। आज पंजाब नशे की दलदल में इन्हीं की सरकारों की बदौलत है। राहुल ने यह मुद्दा तब उठाया जब किसी की हिम्मत नहीं थी, लेकिन तब इन्होंने उनका मजाक उड़ाया।

PunjabKesari

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस हर गरीब व्यक्ति को 72 हजार रुपए सालाना देगी। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी का बठिंडा पहुंचने पर पंजाब के मुख्‍यमंत्री अमरेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू व अन्य कांग्रेस नेताओं का स्‍वगत किया। प्रियंका ने अपने भाषण की शुरूआत पंजाबी से करते हुए बोलो सो निहाल कहा। 


PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!