Edited By Urmila,Updated: 22 Jul, 2026 10:55 AM

कस्बा झब्बाल के 20 वर्षीय नौजवान की डेंगू से मौत हो गई। मृतक नौजवान पावरकाम में तैनात एक्स.ई.एन. का इकलौता बेटा था।
तरनतारन (रमन): कस्बा झब्बाल के 20 वर्षीय नौजवान की डेंगू से मौत हो गई। मृतक नौजवान पावरकाम में तैनात एक्स.ई.एन. का इकलौता बेटा था। इस मौत के बाद जागे सेहत विभाग ने झब्बाल में फॉगिंग और सैंपलिंग का काम शुरू कर दिया है।
पावर कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड दफ्तर तरनतारन में तैनात सिटी एक्स.ई.एन. तरसेम कुमार के 20 वर्षीय बेटे वरदान को 5 दिन पहले तेज बुखार और इन्फैक्शन की शिकायत हुई। वरदान ने आसपास के डॉक्टरों से अपना इलाज शुरू करवाया। उसे डेंगू बुखार होने के लक्षण पाए गए। सेहत ज्यादा बिगड़ने पर वरदान को परिजनों ने तरनतारन के सरकारी अस्पताल और अमृतसर के अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती करवाया लेकिन वरदान की हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
डेंगू से मौत होने का पता चलने के तुरंत बाद सेहत विभाग ने कस्बा झब्बाल में वरदान के घर दस्तक दी। सेहत विभाग में तैनात जिला एपिडैमोलॉजिस्ट अधिकारी डॉक्टर लाजवीर सिंह ने बताया कि वरदान के फेफड़ों में इंफैक्शन ज्यादा बढ़ चुकी थी लेकिन परिवार ने उसका टाइफाइड का इलाज जारी रखा। उन्होंने बताया कि सेहत विभाग के कर्मियों ने वरदान के घर फॉगिंग करवाने के अलावा लारवा के सैंपल लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here