स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, आनन-फानन में युवतियों ने लगा दी चौथी मंजिल से छलांग, फिर जो हुआ...

Edited By Urmila,Updated: 17 Jul, 2024 12:20 PM

police raid in spa center

मृतसर के होटल में पुलिस द्वारा रेड की गई। इस दौरान होटल में हड़कंप मच गया। इसी आनन-फानन में थाईलेंड की 2 युवतियों ने चौथी मंजिल से कूद गई।

पंजाब डेस्क: अमृतसर के होटल में पुलिस द्वारा रेड की गई। इस दौरान होटल में हड़कंप मच गया। इसी आनन-फानन में थाईलेंड की 2 युवतियों ने चौथी मंजिल से कूद गई जिसके चलते एक युवतकी की रीढ़ की हड्डी टूट गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों युवतियों को अमृतसर से गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

PunjabKesari

जानकारी मिली है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास बने होटल में रेड की जाए तो बडे़ सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है जिसके चलते पुलिस टीम ने रात को होटल में रेड की। पुलिस को देखकर उक्त दोनों युवतियां घबरा गई और जल्दबाजी में चौथी मंजिल से कूद गई। वहीं बताया जा रहा कि उक्त युवतियां चौथी मंजिल पर बने स्पा सेंटर में काम करती हैं। पुलिस टीम ने इस उक्त मामले की जानकारी सी.पी. व डी.सी.पी. को दी गई। 

फिलहाल यह भी जानकारी सामने आई है कि होटल में लगे सी.सी.टी.वी. गायब कर दिए गए हैं। वहीं पुलिस इस मामले पर चुप है। अस्पताल में भर्ती युवतियों के बयान लेने चाहे तो उन्होंने अपनी पहचान बताने से मना कर दिया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!