Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 May, 2018 07:08 PM
पंजाब के प्र्रमुख गैंगस्टर विक्की गौंडर के लिए वाहनों का प्रबंध करने तथा उसके साथियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पंहुचाने वाले गांव तलवंडी बथुनगढ़ के पूर्व सरपंच जगरूप सिंह पुत्र सुरिन्द्र सिह का शव संदिग्ध परिस्थितियो में गांव जफरवाल के रजवाहे...
गुरदासपुर(विनोद):पंजाब के प्र्रमुख गैंगस्टर विक्की गौंडर के लिए वाहनों का प्रबंध करने तथा उसके साथियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पंहुचाने वाले गांव तलवंडी बथुनगढ़ के पूर्व सरपंच जगरूप सिंह पुत्र सुरिन्द्र सिह का शव संदिग्ध परिस्थितियो में गांव जफरवाल के रजवाहे से मिला है। उसको गुरदासपुर पुलिस ने 13 जून 2017 को उसके जीजा गगनदीप सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी कैलेकलां के साथ गिरफ्तार किया था। आजकल वह जमानत पर चल रहा था।
उसका शव गांव जफरवाल के पास एक रजवाहे के किनारे गांव तलवंडी बथुनगढ़ के पास पड़ा मिला। उसका स्कूटर भी उसके पास ही पड़ा था। उसके परिवार वालों के अनुसार जगरूप सिंह इस समय शराब ठेकेदारों के साथ धारीवाल में काम करता था। गत सुबह वह घर से गया था पर वापिस नहीं लौटा। आज लोगों ने जब उसका शव रजवाहे के पास पड़ा देखा तो उन्हे सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।