Edited By Kalash,Updated: 16 Nov, 2026 06:04 PM

गत रात गुरदासपुर बाईपास पर एक पुलिस कांस्टेबल विनोद कुमार निवासी कृष्णा नगर की गोली मारकर की गई हत्या के मामले ने नया मोड़ लिया है।
गुरदासपुर (विनोद, हरजिंदर गोराया): गत रात गुरदासपुर बाईपास पर एक पुलिस कांस्टेबल विनोद कुमार निवासी कृष्णा नगर की गोली मारकर की गई हत्या के मामले ने नया मोड़ लिया है। तहरीक-ए-तालिबान हिन्दुस्तान संगठन ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए चेतावनी दी है कि संगठन प्रतिदिन इस तरह की टारगेट हत्याएं करेगा।
वहीं दूसरी और पंजाब पुलिस के एडिशनल महानिदेशक प्रवीण सिन्हा सहित आई.जी. भुल्लर व एस.एस.पी. गुरदासपुर आदित्य ने घटना स्थल का दौरा किया तथा मौके पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए स्वीकार किया कि कांस्टेबल विनोद कुमार की हत्या संबंधी तहरीक-ए-तालिबान हिन्दुस्तान ने एक प्रैस नोट जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। प्रवीण सिन्हा ने कहा कि विनोद कुमार के सिर पर गोली मारी गई है। उन्होंने बताया कि शहीद कांस्टेबल ड्यूटी से वापिस अपने गांव कृष्णा नगर आ रहा था। अब तक की जानकारी के अनुसार उसने गुरदासपुर बस स्टैंड के पास से किसी मोटरसाइकिल पर लिफ्ट ली थी। पुलिस को इस घटना की सूचना रात लगभग 12 बजे मिली जबकि घटना लगभग 9:30 बजे हुई लगती है।
उन्होंने कहा कि हम इस घटना की हर पहलु से जांच कर रहे है। यह भी देखा जा रहा है कि यह कहीं आपसी रंजिश का मामला तो नहीं। पंरतु सही जानकारी घटना की पूरी जांच करने के बाद ही दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल विनोद कुमार पुलिस में टेक्निकल यूनिट में काम करता था तथा ट्रेनिंग से वापिस घर आ रहा था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here