Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Aug, 2017 05:38 PM
थाना सिटी तरनतारन के ए.एस.आई. सतपाल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव रटौल निवासी कुलदीप कौर उर्फ रानी पत्नी स्व. सिमरजीत सिंह के घर पर रेड की।
तरनतारन (रमन): थाना सिटी तरनतारन के ए.एस.आई. सतपाल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव रटौल निवासी कुलदीप कौर उर्फ रानी पत्नी स्व. सिमरजीत सिंह के घर पर रेड की।
इस दौरान मौके पर महिला को 26,250 मिलीलीटर अवैध शराब, 50 किलो लाहन और 1 चालू भट्ठी सहित काबू किया गया, जबकि मौके से जसवंत सिंह नामक व्यक्ति फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।