Edited By Updated: 26 Feb, 2017 10:18 AM
पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक के चलते थाना सदर के गांव बम्बियांवाल निवासी प्रितपाल सिंह पुत्र अमर सिंह ने अपने 2 प्रवासी मजदूरों के साथ मिलकर अपने ही एक प्रवासी मजदूर राजेश कुमार की हत्या की थी। इस बात का खुलासा शनिवार को एक प्रैस कॉन्फ्रैंस में...
जालंधर(महेश): पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक के चलते थाना सदर के गांव बम्बियांवाल निवासी प्रितपाल सिंह पुत्र अमर सिंह ने अपने 2 प्रवासी मजदूरों के साथ मिलकर अपने ही एक प्रवासी मजदूर राजेश कुमार की हत्या की थी। इस बात का खुलासा शनिवार को एक प्रैस कॉन्फ्रैंस में ए.डी.सी.पी. सिटी-2 जगमोहन सिंह ने किया।
ए.डी.सी.पी. जगमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने 14 जनवरी को राजेश कुमार मूल निवासी बिहार व हाल वासी बम्बियांवाल की हुई हत्या के मामले में प्रितपाल सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी गांव बम्बियांवाल के अलावा उसके पास काम करते 2 प्रवासी मजदूरों अजय यादव पुत्र चन्द्र यादव गांव तुला पट्टी पीपरा स्पोर बिहार व शिवलाल पुत्र दुर्गा टड्डू निवासी गांव बोहरा घाट लोटो टोला बिहार को गिरफ्तार किया है। उनसे राजेश की हत्या करने के लिए प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों प्रितपाल सिंह, शिव लाल तथा अजय यादव को अदालत में पेश कर 27 फरवरी तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पूछताछ में तीनों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। मुख्य आरोपी प्रितपाल सिंह का कहना है कि वह राजेश पर शक करता था कि उसके उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं, जिसके चलते उसने उसकी हत्या करवा दी।