पाकिस्तान के रियाज चाचा द्वारा भेजी 20 करोड़ की हैरोइन अमृतसर में देने जा रहे 2 तस्कर गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 20 Jan, 2020 11:34 AM

police arrest heroine smuggler

काऊंटर इंटैलीजैंस की टीम ने 2 हैरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे  20 करोड़ रुपए मूल्य की 4 किलो हैरोइन बरामद की है।

फिरोजपुर(मल्होत्रा, कुमार): काऊंटर इंटैलीजैंस की टीम ने 2 हैरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 20 करोड़ रुपए मूल्य की 4 किलो हैरोइन बरामद की है। सी.आई.ए. के एस.पी. डी. जसबीर सिंह पन्नू ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना एस.एस.ओ.सी. फाजिल्का के इंस्पैक्टर हरमीत सिंह और सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की टीम द्वारा शनिवार रात ममदोट के समीप संयुक्त नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा करने पर कार सवार 2 व्यक्तियों ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। टीम द्वारा कार को काबू कर दोनों को हिरासत में ले तलाशी ली तो कार से 4 पैकेट हैरोइन मिले जिनका वजन 4 किलोग्राम है। 

एस.पी.डी. ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा गांव खुंदड़ उत्ताड़ और सतनाम सिंह उर्फ सत्ता गांव झुग्गे किशोर सिंह वाला के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना एस.एस.ओ.सी. फाजिल्का में पर्चा दर्ज करने के बाद उनसे गहन पूछताछ की गई तो कई अहम खुलासे हुए। एस.पी. ने बताया कि आरोपियों ने खुलासा किया कि हैरोइन के 5 पैकेट पाकिस्तान के कुख्यात तस्कर रियाज चाचा ने 6 व 7 जनवरी की मध्य रात्रि को मस्ता गट्टी चौकी के समीप भारतीय सीमा में फैंकवाए थे। इस हैरोइन को सतनाम सिंह उर्फ सत्ता धुंध का लाभ उठा चोरी-छिपे गुरप्रीत सिंह के खेतों में दबा आया। दोनों ने मिलकर इसमें से एक किलो हैरोइन परचून में बेच दी जबकि बाकी 4 पैकेट वह रियाज चाचा के कहे अनुसार अमृतसर के अज्ञात तस्करों को पहुंचाने जा रहे थे। 

पुराने तस्कर हैं दोनों आरोपी
पुलिस अधिकारियों अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी पुराने तस्कर हैं और उनके खिलाफ विभिन्न जिलों में पर्चे दर्ज हैं। आरोपी सतनाम सिंह के खिलाफ थाना सदर मोगा में मार्च 2005 में एन.डी.पी.एस. एक्ट, थाना ममदोट में अप्रैल 2014 में एन.डी.पी.एस. एक्ट और थाना सिटी फरीदकोट में नवम्बर 2008 में एन.डी.पी.एस. एक्ट, थाना पातड़ां जिला पटियाला में मार्च 2004 में एन.डी.पी.एस. एक्ट और थाना सिटी तरनतारन में अप्रैल 2012 में एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत पर्चे दर्ज हैं। मोगा में सतनाम सिंह के खिलाफ दर्ज पर्चे में कोर्ट द्वारा उसे 12 साल की सजा सुनाई गई है। 5 साल जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट द्वारा उसे 2010 में जमानत पर छोड़ दिया गया था। सतनाम सिंह उर्फ सत्ता का चाचा नत्था सिंह भी कुख्यात हैरोइन तस्कर है और इस समय फरीदकोट जेल में बंद है। नत्था सिंह पर थाना कैंट फिरोजपुर, थाना ममदोट में एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत पर्चे दर्ज हैं।  दूसरे गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 3 माह पहले भी वह पाकिस्तान के रियाज चाचा द्वारा अज्ञात लोगों के हाथों भेजे गए 1 किलो हैरोइन के पैकेट को परचून में बेच चुका है। यह पैकेट उसे अज्ञात लोगों द्वारा मधरे गांव के समीप फाटक पर दिया गया था।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!