Edited By Updated: 30 Mar, 2017 12:57 PM
सी.आई.ए. स्टाफ सरहिंद पुलिस ने 2 सगे भाइयों को कथित रूप से 20 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
फतेहगढ़ साहिब(सुरेश, जज्जी): सी.आई.ए. स्टाफ सरहिंद पुलिस ने 2 सगे भाइयों को कथित रूप से 20 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एस.पी.(डी) दलजीत सिंह राणा ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ सरहिंद पुलिस के इंचार्ज गुरचरण सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने बस्सी पठाना में ऊषा माता मंदिर के पास सरहिद-मोरिंडा रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान बाइक सवार गुरजीत सिंह उर्फ बब्बू और गुरजिंद्र सिंह उर्फ जीतु दोनों पुत्र सुरिंद्र सिंह निवासी गांव रामपुर कलेरा को काबू कर 20 ग्राम हैरोइन बरामद की।
दिल्ली में नाइजीरियन लोगों से खरीदते थे
एस.पी. राणा ने बताया कि उक्त दोनों भाइयों ने प्राथमिक पूछताछ दौरान बताया कि पिछले 6 महीने से वे हैरोइन का धंधा कर रहे हैं। वे यह हैरोइन दिल्ली में नाइजीरियन लोगों से खरीद कर अपने ग्राहकों को बेचते हैं और खुद भी पीने के आदी हैं। गुरजिंद्र सिंह उर्फ जीतु ट्यूबवैलों का काम करता है और गुरजीत सिंह उर्फ बब्बू कोई काम नहीं करता है। इनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।