गेहूं घोटाले में पुलिस की कार्रवाई, 6 फूड इंस्पैक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Aug, 2022 07:46 PM

police action in wheat scam

राज्य के फिरोजपुर जिले में गेहूं का करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया है, जिसके संबंध में पुलिस ने 6 फूड इंस्पैक्टरों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है।

फिरोजपुर : राज्य के फिरोजपुर जिले में गेहूं का करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया है, जिसके संबंध में पुलिस ने 6 फूड इंस्पैक्टरों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। बताया जा रहा है कि पनग्रेन के 4 गोदामों में फूड सप्लाई विभाग के अधिकारियों द्वारा चैकिंग के दौरान बड़े पैमाने पर गेहूं कम पाई गई है, जिस संबंध में पुलिस ने 6 फूड इंस्पैक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

दरअसल इन गोदामों में भारी मात्रा में गेहूं का स्टाक रखा गया था, जिसकी चैकिंग होने पर काफी मात्रा में गेहूं कम पाया गया है जिसके संबंध में डिप्टी डायरैक्टर ने पुलिस को शिकायत की हुई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन में आते हुए इन 6 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!