Edited By Urmila,Updated: 17 Jan, 2024 04:20 PM
उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ थाना सिटी फिरोजपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर शहर के जीरा गेट एरिया में ए.एस.आई. गुरदेव सिंह के नेतृत्व में थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने 2 कथित नशा तस्करों को 40 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए ए.एस.आई. गुरदेव सिंह ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए जीरा गेट फिरोजपुर सिटी के एरिया में पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि हरण पुत्र मिट्ठू और गुरविंदर हेरोइन बेचते हैं जो दोनो दाना मंडी फिरोजपुर शहर के शेड के नीचे बैठे हेरोइन बचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं ,तो पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत छापामारी करते हुए नामजद दोनों व्यक्तियों को काबू किया गया जिनसे 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ थाना सिटी फिरोजपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here