Edited By Anjna,Updated: 11 May, 2018 08:00 AM
निकटवर्ती गांव पक्खोवाल में पिटबुल नस्ल के पालतू कुत्ते ने अपने मालिक को ही बहुत बुरी तरह से नोच-नोच कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी मुताबिक सुरजीत सिंह (72) गांव खेड़ा हाल निवासी गांव पक्खोवाल, जिसका भांजा विदेश गया हुआ है, वह अपनी बहन के घर...
सैलाखुर्द (अरोड़ा): निकटवर्ती गांव पक्खोवाल में पिटबुल नस्ल के पालतू कुत्ते ने अपने मालिक को ही बहुत बुरी तरह से नोच-नोच कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी मुताबिक सुरजीत सिंह (72) गांव खेड़ा हाल निवासी गांव पक्खोवाल, जिसका भांजा विदेश गया हुआ है, वह अपनी बहन के घर पक्खोवाल में कई वर्षों से रह कर उनकी जमीन की देखभाल कर रहा था। गत रात वह अपने घर से खेतों में मोटर पर गया। वहां उन्होंने पिटबुल नस्ल का पालतू कुत्ता रखा हुआ है। उनका नौकर सोहन लाल घर खाना लेने चला गया।
पिटबुल डॉग के काटने से हुई मौत
सुरजीत सिंह जब मोटर पर कुत्ते को खोलने लगा तो कुत्ते ने बुरी तरह से उस पर हमला कर दिया। घायल सुरजीत सिंह जमीन पर गिर गया। कुत्ता उस पर बैठकर उसे बहुत बुरी तरह से नोचने लगा। जब कुछ देर बाद सोहन लाल वहां पहुंचा तो सुरजीत सिंह के शरीर से कुत्ते ने काफी मांस नोच कर खा लिया था। गंभीर घायल सुरजीत सिंह को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना ने कुत्ते की इस खूंखार नस्ल पर एक बार फिर से सवालिया निशान लगा दिया है।