CM मान की सख्ती के बाद PCS एसोसिएशन का बड़ा फैसला

Edited By Vatika,Updated: 13 Jan, 2023 04:55 PM

pcs association s big decision after the strictness of cm mann

जिसके बाद  पी.सी.एस. अधिकारियों ने एक सप्ताह के लिए सामूहिक छुट्टी पर जाने का ऐलान किया था।

पंजाब डेस्कः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गत दिवस हड़ताली पी.सी.एस.अफसरों पर की सख्ती के बाद आज पी.सी.एस. एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, एसोसिएशन की तरफ से एक पत्र जारी करके पी.सी.एस.अफसरों को शनिवार और रविवार को भी काम करने के लिए कहा है। उनका कहना है कि पिछले दिनों सामूहिक छुट्टी के कारण लोगों के काम काफी रुक गए थे, जिस कारण शनिवार और रविवार के दिन भी काम किया जाएगा।  

PunjabKesari

बता दें कि गत दिवस सी.एम. मान ने हड़ताल पर गए पी.सी.एस. अधिकारियों को अल्टीमेटम जारी कर दोपहर 2 बजे तक अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा था। उनका कहना था कि अगर अफसर ऐसा नहीं करेंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसी के साथ उनका पिछला तजुर्बा भी जीरो कर दिया जाएगा। जिक्रयोग्य है कि आर.टी.ए. नरिंदर धालीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे जिस पर विजिलेंस ने कार्रवाई की थी और गत दिन नरिंदर धालीवाल को हिरासत में भेज दिया गया था। जिसके बाद  पी.सी.एस. अधिकारियों ने एक सप्ताह के लिए सामूहिक छुट्टी पर जाने का ऐलान किया था। 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!