Edited By Kamini,Updated: 16 Nov, 2026 06:00 PM

ED ने जमीन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व ADC और स्टोन क्रशर को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजने की खबर सामने आई है।
जालंधर (जितेंद्र, भारद्वाज): ED ने जमीन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व ADC और स्टोन क्रशर को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजने की खबर सामने आई है। पठानकोट के बहुचर्चित 91.75 एकड़ शामलात जमीन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पूर्व ADC कुलदीप सिंह और स्टोन क्रशर एवं माइनिंग कारोबारी निपुण महाजन को अदालत ने 30 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दोनों आरोपियों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया था। ED ने दोनों को पांच दिन के रिमांड पर लिया था, जिसकी अवधि पूरी होने के बाद आज उन्हें PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।
आज रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें PMLA स्पेशल कोर्ट श्रीमती प्रिया सूद की कोर्ट में पेश किया गया। जहां, ED की ओर से पेश हुए वकील अजय पठानिया ने जब कोर्ट से इन दोनों की और रिमांड नहीं मांगी, तो कोर्ट ने इन दोनों को 30 नवंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजने का आदेश दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here