Edited By Kalash,Updated: 23 Mar, 2022 04:19 PM

दिल्ली को एक बार फिर ''दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी'' घोषित किया गया है। इस पर पंजाब कांग्रेस नेता परगट सिंह ने
चंडीगढ़ : दिल्ली को एक बार फिर 'दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी' घोषित किया गया है। इस पर पंजाब कांग्रेस नेता परगट सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सवाल किया। उन्होंने पूछा कि क्या इस बार भी वह इसके लिए पंजाब को दोषी ठहराएंगे?
यह भी पढ़ें : भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रकाश सिंह बादल ने 'आप' सरकार पर साधा निशाना, दिया यह बयान
परगट सिंह ने ट्वीट के जरिए कटाक्ष करते हुए कहा है कि ''दिल्ली को केजरीवाल जी की ‘योग्य‘ अगवाई के कारण चौथे साल दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी होने का अवसर प्राप्त हुआ है। सवाल ये है कि, क्या हर बार की तरह इस बार भी वह और राघव चड्ढा दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब को जिम्मेवार ठहराएंगे?''
यह भी पढ़ें : नई सरकार बनते ही नगर निगम अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारियां शुरू

उल्लेखनीय है कि जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी तो दिल्ली में प्रदूषण के लिए केजरीवाल और आप नेता पंजाब को पराली जलाने के कारण जिम्मेवार ठहराते रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here