Edited By Updated: 02 Mar, 2017 11:56 AM
पुलिस द्वारा छुट्टी पर अाए फौजी की सरेअाम पिटाई करने का मामला सामने अाया है। इस पिटाई की वीडियो भी व्हट्सएप पर वायरल हो चुकी है।
गढ़दीवालाः पुलिस द्वारा छुट्टी पर अाए फौजी की सरेअाम पिटाई करने का मामला सामने अाया है। इस पिटाई की वीडियो भी व्हट्सएप पर वायरल हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पहला पेपर था। लोग अपने बच्चों अौर साथियों को छोड़ने के लिए सैंटर अाए हुए थे। कुछ लोग अपनों का पेपर खत्म होने का इंत्जार कर रहे थे। इसी दौरान छुट्टी पर अाया फौजी भी किसी अपने का इंत्जार कर रहा था। वीडियो अनसुार वहां अचानक पुलिस अाई अौर उसे वहां से जानें के लिए कहा। इसपर फौजी ने कहा कुछ किताबें मोटरसाईकिल पर पड़ी हैं उन्हें ले लू फिर चला जाता हूं इतने में पुलिस उससे दुर्वव्यवहार करने लगी। जब फौजी ने उनका विरोध किया तो पुलिस वालों ने जमकर उसकी धुनाई कर दी। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस के खौफ की अालोचना हो रही है।