रिश्ता करवाने के बहाने बुलाकर बनाई अश्लील वीडियो, बड़े गिरोह का पर्दाफाश

Edited By Kalash,Updated: 23 Nov, 2026 01:49 PM

obscene gang burst

थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने एक व्यक्ति को धोखे से गांव में बुलाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमैल करने और उसे अगवाह करके किसी अज्ञात जगह पर रखने वाले करीब 5 लोगों सहित दो अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता के बयान पर मामला...

फिरोजपुर (परमजीत सोढी): थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने एक व्यक्ति को धोखे से गांव में बुलाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमैल करने और उसे अगवाह करके किसी अज्ञात जगह पर रखने वाले करीब 5 लोगों सहित दो अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता के बयान पर मामला दर्ज किया है।

थाना सदर फिरोजपुर के ए.एस.आई. सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता चिमन सिंह पुत्र फौजा सिंह वासी गांव पंजेके उताड़ ने बताया कि वह युवक-युवतियों के रिश्ते करवाने का काम करता है। बीते दिन उसके मोबाईल फोन पर ममता रानी पत्नी बलदेव राज वासी मलसीयां जिला जालंधर ने फोन किया कि गांव हबीब वाला आ जाओ रिश्ते संबंधी बात करनी है। जब वह गांव हबीबवाला में पहुंचा तो वहां पर ममता रानी, कैलाश कौर पत्नी प्यारा सिंह वासी लखमीरके जिला फिरोजपुर, बोहड़ सिंह पुत्र हरनाम सिंह वासी बारेके फिरोजपुर, मनजीत कौर पत्नी कर्मजीत कौर वासी चक्क जीदड़ा जिला मोगा, शिंगारा सिंह पुत्र मक्खन सिंह वासी पीर ईस्माईल खां फिरोजपुर और 2 अज्ञात युवकों ने उसके कपड़े उताकर उसकी अशलील वीडियो बनाई। 

उसे धमकी दी कि यदि उसने 1 लाख रुपए नहीं दिए तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद दोषियों ने उसे अगवाह करके किसी अज्ञात जगह पर रखा, जहां से भागकर उसने अपनी जान बचाई है। मामले की जांच कर रहे सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर आरोपी ममता रानी, मनजीत कौर व शिंगारा सिंह को गिरफ्तार किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!