NRI दूल्हे ने रचाई दूसरी शादी, पढ़े पूरी खबर

Edited By Vaneet,Updated: 26 Mar, 2019 06:41 PM

nri bride raises second marriage

थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने पहली शादी के  होते हुए दूसरी शादी रचाने के ....

नवांशहर(मनोरंजन): थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने पहली शादी के होते हुए दूसरी शादी रचाने के आरोप में एक एनआरआई दूल्हे व महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
 
नवांशहर की नई आबादी की रहने वाली पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 20/10/2017 को गढ़शंकर के गांव सिंहपुर में जसवंत सिंह के साथ हुई थी जो इटली में पक्के तौर पर रहता है। शादी होने के कुछ दिन बाद उसका पति वापस इटली चला गया। उसके पति ने आशवासन दिया कि कुछ समय में वह उसे इटली में पक्के तौर पर मगवा लेगा। पीड़ित लड़की का आरोप है कि कुछ समय बाद कथित आरोपी उसके पति जसवंत सिंह की भाभी ने उसे मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। जिसकी जानकारी उसने फोन पर अपने पति को इटली में दी।

उसके पति ने उसे कहा कि वह तीन चार महीने वाद भारत आ रहा है और उसे इटली ले जाएगा। जब तक वह अपने मायके परिवार में रहे पीड़ित लड़़की का आरोप है कि इसके बाद उसके पति ने अपना फोन नंबर बदल लिया। जब उसके परिवार वालों ने उसके सुसराल सिंहपुर में जाकर छानबीन की तो पता चला कि उसके पति जसवंत सिहं ने पहले भी शादी कर रखी है। वह इटली से आकर भोलीभाली लड़कियों से शादी कर उनकी जिंदगियों के साथ खिलवाड़ करता है। पुलिस ने पीड़ित लड़़की के बयानों पर एनआरआई दुल्हे जसवंत सिंह व उसकी भाभी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कारवाई शुरु कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!