रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को नहीं मिलेगी यह सुविधा

Edited By Anjna,Updated: 15 May, 2018 09:31 AM

now passengers will not get this facility at railway station

फिरोजपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर गैस सिलैंडर के इस्तेमाल पर तुरंत प्रभाव से पाबंदी लगा दी है। अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई भी रेहड़ी या स्टाल संचालक गैस सिलैंडर का इस्तेमाल करता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ  सख्त...

जालंधर (गुलशन): फिरोजपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर गैस सिलैंडर के इस्तेमाल पर तुरंत प्रभाव से पाबंदी लगा दी है। अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई भी रेहड़ी या स्टाल संचालक गैस सिलैंडर का इस्तेमाल करता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कमर्शियल विभाग से कंट्रोल मैसेज आने के बाद स्टेशन अधीक्षक आर.के. बहल, सी.एम.आई. अजय सिद्धू ने तुरंत आदेशों का पालन करते हुए गैस सिलैंडर हटवा दिए।  गैस सिलैंडर बंद होने से स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को अब ताजे पूरी-चने, पकौड़े और चाय नहीं मिलेगी। वैंडरों को अब बिजली से चलने वाले उपकरणों माइक्रोवेव और इंडक्शन कुकर का इस्तेमाल करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि यात्रियों की सुरक्षा के चलते रेलवे के उच्चाधिकारियों ने यह फैसला लिया है जिसके मुताबिक फिरोजपुर मंडल के अलावा कई अन्य मंडलों के अधीन आते रेलवे स्टेशनों पर भी गैस सिलैंडर चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

वर्णनीय है कि इससे पहले भी एक बार स्टेशनों पर गैस सिलैंडर के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई गई थी लेकिन बाद में इस फैसले को वापस ले लिया गया और स्टालों पर धड़ल्ले से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलैंडरों का इस्तेमाल होने लगा। अब एक बार फिर कमर्शियल विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए गैस सिलैंडर के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!