IIT रोपड़ ने निकाला पराली की समस्या का समाधान,अब नहीं लगाने पड़ेगी आग

Edited By swetha,Updated: 07 Nov, 2019 02:58 PM

पराली के कारण वातावरण में फैल रहे प्रदूषण की समस्या को हल करने के लिए आई.टी.आई. रोपड़ ने एक मशीन ईजाद किया है।

रोपड़ःपराली के कारण वातावरण में फैल रहे प्रदूषण की समस्या को हल करने के लिए आई.टी.आई. रोपड़ ने एक मशीन ईजाद किया है। किसान धान की कटाई तथा आगामी गेहूं की फसल की बुआई हेतू खेत को तैयार करने के लिए उपलब्ध समय की कम अवधि को देखते हुए हर वर्ष धान की पराली और पुआल को जलाने का सहारा लेते हैं,पर अब उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं।

आई.आई.टी. रोपड़ के औद्योगिक परामर्श एवं प्रायोजित अनुसंधान (आई.सी.एस.आई.) व औद्योगिक संपर्क विभाग के डीन तथा इस परियोजना के प्रधान अन्वेषक प्रोफेसर हरप्रीत सिंह ने कहा कि आई.आई.टी. रोपड़ ने एक कम लागत वाली पराली हटाने वाली एस.आर.एम. (स्टबल रिमूविंग मैनेजमेंट मशीन) ईजाद करके इस समस्या के लिए नवीन समाधान निकाला है। यह तुरंत पराली को हटा देती है। इसे एक कंबाइन मशीन के साथ कटाई के बाद ही इस्तेमाल किया जा सकता है। किसी भी ट्रैक्टर के साथ संचालित की जा सकती है। यह मशीन दोनों धान और गेहूं की पराली को काटने के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं। 

यह बहुत तेज है और इसे संचालित करने के लिए केवल एक व्यक्ति की आवश्यकता होती है। इस प्रणाली की लागत लगभग 5-6 लाख रुपए है। इसे ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच जोड़ा जाता है। पुआल काटने के लिए मशीन के स्टराअ रीपर के उपरी भाग का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी घूमती हुई रील पुआल को ऑगर ( मशीन का एक हिस्सा) की ओर धकेलती है। ऑगर पुआल को वाहक कक्ष में भेजता है जो इन कटे हुए तिनकों को आसान परिवहन के लिए ट्रॉली में ले जाता है। एकत्र की गई पुआल को खेत से बाहर निकाला जाता है और खाद बनाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। इस परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. प्रबीर सरकार ने कहा कि इस मशीन को एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगाया जा सकता है जोकि जमीन से कुछ सेंटीमीटर की दूरी तक पराली को काट सकती है  ।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!