Edited By Tania pathak,Updated: 24 Jul, 2021 05:26 PM

जालंधर में एक बार फिर से लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के सबसे सुरक्षित और पॉश स्थानों में से एक अर्बन फेज 2 में लूटेरों ने दिन-दहाड़े इस वारदात....
जालंधर (सोनू) : जालंधर में एक बार फिर से लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के सबसे सुरक्षित और पॉश स्थानों में से एक अर्बन फेज 2 में लूटेरों ने दिन-दहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया। यहां के फेज-2 में स्थित मन्नापुरम गोल्ड में लूटेरों ने पहले मालिक को बंधक बनाया और फिर लाखों का कैश और सोना लूट कर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार कुल 5 लूटेरे चोरी की नियत से घुसे थे जिन्होंने स्टाफ के एक सदस्य को भी घायल कर दिया। फिलहाल सूचना मिलने के बाद पुलिस की तरफ से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस पूरी वारदात की सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है।